एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय महाप्रबंधक सभागार में 25 मार्च को श्रमिक समस्या समाधान को लेकर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) द्वारा क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ वार्ता की। वार्ता में कुल 35 विन्दुओं पर चर्चा की गयी। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने की।
आरसीएमयू के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित महत्वपूर्ण वार्ता में श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा में यूनियन की ओर से सीसीएल रिजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार एवं कार्यकारी अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिक हितों से जुड़े कई अहम मुद्दे महाप्रबंधक के समक्ष रखे। मुख्य मांगों में पें प्रोटेक्शन लागू करने, कामगारों को समयबद्ध पदोन्नति देने, काटे गए पेंशन स्कीम के 2 प्रतिशत अंश को ब्याज सहित सेवानिवृत कर्मियों को वापस करना प्रमुख रूप से शामिल रहा।
इसके अलावा अस्पतालों में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सफाई कर्मियों की कमी दूर करने, अस्पतालों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, जर्जर आवासों की मरम्मत कराने तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर कामगारों एवं उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने मांग की गई। साथ हीं यूनियन ने डंपर ऑपरेटरों की कमी दूर करने तथा असैनिक विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने का भी मुद्दा प्रमुखता से रखा। वार्ता के दौरान महाप्रबंधक ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उठाए गए मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन प्रतिबद्ध है।
इससे पुर्व वार्ता का शुभारंभ महाप्रबंधक को यूनियन पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर, अंग वस्त्र ओढ़ाकर तथा विभागाध्यक्ष मानव संसाधन, यूनियन के रीजनल अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष आदि को देकर किया गया। वार्ता के क्रम में महाप्रबंधक ने मांगो को लेकर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) माधुरी मडके, प्रबंधक (असैनिक) मो. फिरदौस, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सूर्य प्रताप सिंह सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे। वहीं यूनियन प्रतिनिधियों में राकोमयू सीसीएल रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पंवार, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वेदब्यास चौबे, राजेश शर्मा, आशीष चक्रबर्ती, अवधेश सिंह, इस्लाम अंसारी, देवाशीष आस, गोपाल राम, रंजीत सिंह, विजय कुमार, विजय यादव, रंजय सिंह, कमलकांत सिंह, एन एन मिश्रा, संतोष सिन्हा, आनंद, मो. सनाउल्लाह, सुषमा कुमारी आदि उपस्थित थे। बैठक को श्रमिक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के कामगारों को आने वाले समय में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
![]()













Leave a Reply