Advertisement

झंडोत्तोलन व् शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ माले का प्रखंड सम्मेलन शुरू

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बाजार के फलमंडी में 25 मार्च को भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन झंडोत्तोलन व् शहीदों को मौन श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थ, अतिथियों और स्थानीय रहिवासियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद डॉ प्रभात कुमार द्वारा झंडोत्तोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। खुला सत्र की अध्यक्षता प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं आसिफ होदा की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। जबकि, संचालन माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

सम्मेलन को भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, उपेंद्र राय, बतौर अतिथि राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, डॉ दिलीप कुमार आदि ने किया। उद्घाटनकर्ता डॉ प्रभात कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भाकपा माले ने कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि ताजपुर को शोषण, दमन-उत्पीड़न के खिलाफ विकास की रफ्तार को तेज करने को लेकर तमाम प्रशासनिक एवं सामंती यातना झेलते हुए सींचा है। यहां बड़ी भागीदारी वाला क्रांतिकारी आंदोलन विकसित होने से जन आधिकारों की रक्षा हुई है।

कहा कि विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाकर माले द्वारा दलाल-माफिया पर करारा प्रहार भी किया गया है। पुलिस अधिकारियों की मनमानी, तानाशाही एवं सामंती रोबदाब के खिलाफ जन संघर्ष चलाकर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करवाई गई है। जन प्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ भी माले ने निर्णायक संघर्ष किया है।

सांगठनिक सत्र की शुरुआत विदाई प्रखंड कमिटी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों के बीच दस्तावेज वितरण के पश्चात सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 6 पेज का कामकाज व् लेखा जोखा रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बहस में 20 प्रतिनिधियों ने अपना-अपना सुझाव रखा। साथ ही सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों-मजदूरों-युवाओं की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इनके समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। देर शामिल तक बहस जारी रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *