Advertisement

अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जावेद के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंजीनियरिंग विभाग की जीत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 24 मार्च को इंजीनियरिंग विभाग ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने सुरक्षा विभाग को 71 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

​शुरुआती झटकों के बाद संभली इंजीनियरिंग टीम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के सलामी बल्लेबाज रंजीत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिथिलेश और यशवंत भी मात्र 1-1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। एक समय टीम ने पावर प्ले के भीतर ही अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट महज 20 रनों पर खो दिए थे और टीम गहरे संकट में नजर आ रही थी।

​मुश्किल वक्त में बल्लेबाजी करने आए सौरभ (50 रन) और जावेद (31 रन) ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच हुई 90 रनों की शानदार साझेदारी ने टीम को संकट से उबारा और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सुरक्षा विभाग की ओर से चंदन पांडेय सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए।
इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिए गये ​152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरक्षा विभाग की टीम दबाव झेलने में नाकाम रही। सलामी बल्लेबाज अमन (21 रन) को छोड़कर टीम का कोई भी अन्य खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुँच सका। इंजीनियरिंग विभाग के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे पूरी टीम महज 80 रनों पर ढेर हो गई।

गेंदबाजी का लेखा-जोखा:

राजा भारती, जावेद और रंजीत: 2-2 विकेट जबकि ​विकाश, कुंदन और अमित ने 1-1 विकेट झटके। ​अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन (31 रन और 2 विकेट) के लिए जावेद को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) चुना गया। इंजीनियरिंग विभाग की इस जीत से समर्थकों में भारी उत्साह है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *