Advertisement

कोयला मंत्री से खीरू महतो ने रैयतों की समस्याओं का उठाया मुद्दा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर रैयतों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

प्रतिनिधिमंडल में बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के हुरदाग, पचमो, रहावन, बघरेया सहित रामगढ़ जिला के हद में पचण्डा और कोतरे बसंतपुर गांवों के प्रभावित रैयतों की ओर से मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में बताया गया कि पचमो कोल परियोजना और केदला-बसंतपुर से दनिया रेलवे लाइन निर्माण के लिए लगभग 46 वर्ष पहले भूमि अधिग्रहित की गई थी।

अब खनन कार्य शुरू होने से विस्थापन का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के रहिवासियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने पुनर्वास, नियोजन, वैकल्पिक रोजगार, उचित मुआवजा और पूर्व वादों को लागू करने की मांग की।

साथ ही सीएसआर व डीएमएफटी फंड से विकास योजनाएं लागू करने, प्रदूषण रोकने और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *