Advertisement

कर्नाटक के बंगलुरू में तीन दिवसीय वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट का शुभारंभ

कृष विज्ञान विश्वविद्यालय बंगलुरू में वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट शामिल झारखंड के प्रतिभागी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में 24 मार्च को वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 का उद्घाटन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित, गणेश वंदना, एनएसएस गीत, एनएसएस क्लैप, मंचासीन को अंगवस्त्र, मोमेंटो व् पौधे देकर किया गया।

जानकारी बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी। कहा कि उद्घाटन सत्र में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बंगलुरू के कुलपति डॉ एस पी सुरेशा, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना बैंगलोर गिरिधर उपाध्याय, रजिस्ट्रार कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के मधुसूदन, डॉ प्रताप लिंग्या एसएनओ राष्ट्रीय सेवा योजना कर्नाटक, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय सेवा योजना कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय डॉ नागेश, पूर्व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सह एनएसएस अवॉर्डी कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय डॉ मुत्तय राजू आदि ने किया।

उद्घाटन सत्र का धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय डॉ नागेशा ने किया।
बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस, युथ इन डेमोक्रेसी विषय पर कई विषय विशेषज्ञों ने अपने वक्तव्य रखे। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय मंच के आए अन्य देशों के युवाओं, भारत के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आदि राज्यों के युवाओं ने उपरोक्त दो विषयों पर दो मिनट समय अवधि में अपने अपने वक्तव्य रखे और प्रश्न पूछने, सदन की कार्यवाही अनुरूप सत्र चला।

कार्यशाला में देश के लगभग सभी राज्यों के सक्रिय एसएनओ, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, कार्यक्रम पदाधिकारी ने भाग लिया। अपने अपने वॉलंटियर्स का मार्गदर्शन करते रहे, विषय की गहराई को समझाने का कार्य, प्रश्न आयोजनकर्ताओं तक भेजने, युवाओं को अनुशासन एवं व्यवस्थित दिनचर्या का सही तरह से पालन आदि में आयोजनकर्ताओं को सभी राज्यों के टीम लीडर ने सहायता की।

कार्यशाला में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद के देवशरण महतो ने हेल्थ एंड वेलनेस, उत्कर्षा चौधरी ने युथ इन डेमोक्रेसी विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत की।
दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों, भारत के कई राज्यों के युवाओं ने अपने अपने राज्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कर्नाटक के पारंपरिक भोजन अनुरूप सुबह के नाश्ते, दिन का भोजन, रात का भोजन, चाय, कॉफी आदि दी गई।

झारखंड राज्य के टीम लीडर डॉ प्रभाकर कुमार, केबी कॉलेज बेरमो (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद) के चार वॉलंटियर्स समेत विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग के दो वॉलंटियर्स झारखंड राज्य के टीम में सम्मिलित हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने क्षेत्रीय निदेशालय बिहार झारखंड और अपने राज्य झारखंड का नाम ऊंचा कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *