Advertisement

एचएमकेयू प्रतिनिधियों ने की डीवीसी चेयरमैन से भेंट, सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हिन्द मजदुर किसान यूनियन (एचएमकेयू) प्रतिनिधियों ने मुख्यालय कोलकाता में डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार से भेंट कर मांगो पर वार्ता की। यहां मजदुर एवं स्थानीय समस्याओं से सम्बन्धित 14 सूत्री मांग पत्र सौंप कर समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह चेयरमैन से किया, जिसपर चेयरमैन ने समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन मजदुर प्रतिनिधियों को दिया।

जानकारी के अनुसार वार्ता में एचएमकेयू के वरीय नेता बुम्बा मुखर्जी के नेतृत्व में डीवीसी के बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, मिजिया, मैथन, पंचेत आदि डीवीसी वेली के मजदुर प्रतिनिधि उपस्थित थे। बोकारो थर्मल लौटे मजदुर प्रतिनिधियों ने 23 मार्च को बताया कि मजदुर प्रतिनिधियों ने डीवीसी अध्यक्ष एस सुरेश कुमार से मिलकर 14 सूत्री मांग पत्र यूनियन की तरफ से सौंपा गया। कहा कि अध्यक्ष ने लगभग सभी मांगो पर सहमति जताते हुए जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। कहा कि डीवीसी अध्यक्ष से मांग किया गया कि अगर डीवीसी प्लांट में ऑन ड्यूटी किसी कर्मी की मृत्यु हो जाती है तो उसमें नौकरी देने का प्रावधान है कि नहीं। चेयरमैन ने स्पष्ट कहा कि इसे खत्म कर दिया गया है।

अब कर्मी के आश्रित को नौकरी नहीं मिलेगी। इसके अलावे डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तब्दील किया जाने एवं आईसीयू स्थापित करने की मांग पर चेयरमैन ने कहा कि अभी यह मुमकिन नहीं, क्योंकि सरकारी नौकरी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर का मिलना मुश्किल होता है। फिर भी मैं कोशिश करूंगा कि विभिन्न जगहों से स्पेशलिस्ट डॉक्टर को बुलाकर डीवीसी कर्मियों के लिए इलाज की सुविधा प्रदान की जय।

वार्ता में बोकारो थर्मल में एक विद्युत चालित शव दाह गृह की स्थापना की मांग की गई थी जिसपर चेयरमैन राजी हो गए। परंतु उन्होंने कहा इसे चलाएगा कौन? प्रतिनिधियों ने कहा लायंस क्लब इसके लिए राजी है तो चेयरमैन मान गए। डीवीसी में कंपनसेशन पेमेंट को 15 लाख से बढाकर 30 लाख किए जाने पर चेयरमैन ने सहमति जताई। कंपनसेशन पेमेंट व्यवस्था में जो बैकलॉग है उसे जल्द खत्म किया जाने को भी चेयरमैन ने स्वीकार कर लिया। डीवीसी में 2002 में जिसने अप्रेंटिसशिप किया है उसे तत्काल नियोजन दिया जाए पर भी चेयरमैन ने सहमति जताई।

चंद्रपुरा थर्मल में जीन 41 मजदूरों को कार्य से बैठा दिया गया था उन्हें तत्काल काम पर रखा जाए पर भी चेयरमैन ने सहमति जताई और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। बोकारो थर्मल में नए पावर प्लांट की स्थापना के संबंध में चेयरमैन ने कहा कि जमीन की कमी हो रही है।डीवीसी मैथन में हिंद मजदूर किसान यूनियन के कार्यालय के लिए क्वार्टर आवंटन के संबंध पर उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही निपटारा किए जाने की बात कही। इसके अलावे पेंशनरों की समस्याओं का समाधान कैम्प लगकर किए जाने सहित अन्य मांगों का भी समाधान करने का आश्वासन चेयरमैन ने दी। इस अवसर पर एचएसकेयू बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष एस के श्यामल, सचिव रामलाल पासवान, मो. फरीद, चंद्रपुरा शाखा अध्यक्ष तुलसी महतो, सचिव शंभू महतो सहित अन्य शाखा के यूनियन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *