राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से 23 मार्च को बोकारो जिला के हद में नावाडीह उपरघाट के लहिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
यहां आयोजित शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारियां दिया गया। विद्यालय में कुल 63 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य की जांच किया गया तथा उनके बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
इसकी जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस साहा द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर बोकारो थर्मल अस्पताल के तरफ से संजय कुमार, मो. कलीम अंसारी, सीएसआर की ओर से भैरव महतो, विकाश कुमार यादव सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिका मौके पर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply