प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। रामनवमी पर्व को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर में 23 मार्च को स्थानीय डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार बैठक में क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए डीजे संचालको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।मौके पर थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी प्रकार का डीजे या साउंड सिस्टम का संचालन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीजे पर किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या किसी समुदाय / धर्म / वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले गाने का प्रसारण नहीं किया जाएगा।

कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मौके पर डीजे संचालक राहुल कुमार, सुनील महतो, जयदीप बाऊरी, कुलदीप कुमार गिरि, समीम अंसारी, पिंटू कुमार नायक, कमलेश कुमार गिरि, महेंद्र राम सहित अन्य डीजे संचालक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply