Advertisement

शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर 23 मार्च को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट स्थित भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर स्थानीय रहिवासियों और विभिन्न संगठनों ने उनकी शहादत को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद और ”
शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारे गूंजे, जिससे माहौल देशभक्तिपूर्ण हो गया।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों, उनके बलिदान और देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद किया। उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव महारुद्र सिंह सहित संतोष ओझा, बबलू सिंह, मधुसूदन दूबे, कैलाश ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *