फुसरो नप के घुटियाटांड़ सरना स्थल में सरहुल पोरोब का आयोजन
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड़ बस्ती सरना स्थल में बाहा पोरोब सरहुल पूजा समिति द्वारा 23 मार्च को बाहा पोरोब सरहुल पूजा एवं आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि फुसरो नगर परिषद के चुनाव मे उपाध्यक्ष प्रत्याशी रश्मी सिंह शामिल हुई। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है। यह हमारी परंपरा व संस्कृति से जुड़ा त्यौहार है। यह पर्व हमें जल, जंगल व जमीन से जोड़कर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सरहुल पूजा की शुभकामना देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने सरना स्थल पर पूजा – अर्चना की। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित रहिवासियों ने पर्यावरण संरक्षण और पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया।
![]()













Leave a Reply