Advertisement

करगली बाजार में गूंजा भक्ति का स्वर, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ी भीड़

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार में 23 मार्च को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

बताया जाता है कि आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिसमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्ग के श्रद्धालू शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हो गया। स्थानीय रहिवासियों ने इस आयोजन को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *