Advertisement

भगत सिंह के हृदय में बचपन से ही था अंग्रेजों के अत्याचारों के प्रति घृणा-मंत्री

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 95वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह कांग्रेस मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष निसार खान ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अमर शहीद भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रांतिकारियों के परिवार में जन्म पानेवाले भगत सिंह के हृदय में बचपन से ही अंग्रेजों के अत्याचारों के प्रति घृणा थी। उनके द्वारा हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ की स्थापना कर सशस्त्र विद्रोह द्वारा देश को स्वतंत्र करने की शपथ ली गई। फिर वे प्रसिद्ध असेम्बली बम काण्ड में गिरफ्तार किए गये थे, जिसमे उन्होंने स्वंय गिरफ्तारी दी थी। मंत्री ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह की सोंच के अनुरूप क्रांतिदल की गुंज हिंदुस्तान के घर-घर में उठी और परिणाम वही हुआ जिसकी अपेक्षा थी। कहा कि भारत का यह सपूत अपने दो अन्य साथियों सुखदेव एवं राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी पर झूल कर सदा के लिए अमर हो गया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी, शैलेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव, विरेन्द्र कुमार सिंह, दिगम्बर प्रसाद मेहता, सुरजीत नागवाला, रजी अहमद, डाॅ. प्रकाश कुमार, रेणु कुशवाहा, बेबी देवी, कोमल कुमारी, राजू चौरसिया, सलीम रजा, अजय गुप्ता, नरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मिथिलेश दुबे, साजिद अली खान, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, दिलीप कुमार रवि, नौशाद खान, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, सुनिल अग्रवाल, सुनिल ओझा,आदि।

शारदा रंजन दुबे, रविन्द्र प्रताप सिंह, कजरू साव, रघु जायसवाल, ओम प्रकाश पासवान, निसार अहमद भोला, मोहम्मद तस्लीम, रिंकू कुमार, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, लाल मोहन रविदास, अनिल कुमार भुईंया, राशिद खान, मनोज कुमार मेहता, भैया असीम कुमार, महेश साव, बाबु खान, माशूक रजा, मुख्तार अहमद, मोहम्मद कमाल, एकराम अंसारी, विवेक चौरसिया, मो. दानिश, मो. इरफान, सफदर रजा, बब्लू सिंह, शशिकांत सिंह, धीरज सिंह, उदय पांडेय, मुस्ताक अंसारी, मुंगेश्वर प्रसाद चौधरी, कौशल कुमार सिंह, द्वारिका नाथ पांडेय, एएन चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *