प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड राज्य पंचायती राज निदेशालय के निर्देश पर 23 मार्च को हजारीबाग में प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन आयोजित किया गया।
आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड की तीन महिला मुखिया क्रमशः अंगवाली दक्षिणी पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन, अरजूआ पंचायत की उर्मिला देवी तथा बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति आदि को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बताया जाता है कि उपरोक्त को यह सम्मान इन्हें स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के स्वच्छ व हरित गांव में उत्कृष्ट करते हुए सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है। मालूम हो कि कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा झारखंड पंचायती राज विभाग के संयोजन में आयोजित किया गया था। जिसमें अंगवाली दक्षिणी पंचायत की मुखिया अनीता के साथ उनके पति अशोक प्रग्नेत, महेश सोरेन आदि गए थे। पंचायत के उप मुखिया मोहन मांझी, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन आदि ने सम्मानित किए जाने पर अनीता को बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply