ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। रामनवमी पर्व को लेकर 23 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अतिथि भवन में अनुमंडलीय स्तर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में रामनवमी पूजा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गये।
जानकारी के अनुसार आयोजित शांति समिति की बैठक में बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सभी जगहों से रामनवमी को लेकर निकाली जाने वाली जुलूस एवं झांकी तथा अखाड़ों पर बारी बारी से अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। सभी अखाड़ा समिति के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में जुलूस को लेकर रूट चार्ट प्रशाशन के समकक्ष रखा। साथ ही डीजे संचालक भी बैठक में शामिल हुए। कहा गया कि बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में लगभग 255 स्थानों से जुलूस निकाली जाएगी। सभी जगहों पर प्रशाशन मुस्तैद रहेगी। बिना सोचे समझे सोशल मीडिया में कोई विवादित सूचना को शेयर नहीं करें अन्यथा मामला दर्ज हो सकता है।

अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने बताया कि बेरमो अनुमंडल के सभी रूटों पर सुबह छह बजे से रात्रि बारह बजे तक आगामी 27 मार्च को नो एंट्री लागू कर दी जाएगी, जिसमें भारी वाहन का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहेगा। तय समय पर जुलूस निकाले जाने का निर्देश और रूट चार्ट के अनुसार ही जाने का निर्देश दिया गया। अखाड़ा समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि जुलूस में स्वयं शामिल रहे। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन को सभी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों के समकक्ष पढ़ कर बताया गया। जिसमें डीजे में ऑनलाइन गाना नहीं बजाना, अश्लील गाना एवं भड़काऊ गाना प्रतिबंधित किया गया है।
![]()













Leave a Reply