बैठक में शामिल रहे एलपीजी आपूर्त्तिकर्ता कंपनी के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने 23 मार्च को जिला में गैस का सुगम वितरण के उद्देश्य से कंपनी प्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक की।
बैठक में प्रत्येक गैस एजेंसी पर सिलिंडर स्टॉक की अद्यतन स्थिति के साथ -साथ प्रत्येक दिन किस तिथि तक लगाये गये नंबर के विरुद्ध किन-किन उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्त्ति उक्त तिथि को की जा रही है, इसकी सूची को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि प्रत्येक गैस एजेंसी एक दिन पूर्व संध्या में अगले दिन जिन उपभोक्ताओं को गैस वितरित किया जायेगा, इसकी सूची जारी कर इसकी जानकारी संबंधित उपभोक्ताओं को देना सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त सूची को एजेंसी कार्यालय/गोदाम में भी प्रदर्शित करेंगे।
होम डिलीवरी के माध्यम से ही जारी रहेगा गैस सिलिंडर का वितरण
बैठक में जानकारी दी गई कि सभी एजेंसी को गैस की होम डिलीवरी ही सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। साथ हीं एजेंसी को ऑफिस या गोदाम से गैस का वितरण नहीं करने की हिदायत दी गई। बैठक में डीएम द्वारा कहा गया कि जिला में गैस की क्राइसिस जैसी कोई भी स्थिति नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्धारित अंतराल पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं मार्केटिंग ऑफिसर्स को लगातार फील्ड में रहकर गैस वितरण पर नजर रखने का स्पष्ट निर्देश दिया। कहीं से भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। कहा कि गैस एजेंसी द्वारा प्रतिवेदित स्टॉक का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन संबंधित मार्केटिंग ऑफिसर सुनिश्चित करेंगे।

प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें।
बैठक में जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी, आईओसीएल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी जुड़े थे।
![]()













Leave a Reply