रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सरहुल महोत्सव के पावन अवसर पर 23 मार्च को बोकारो के सेक्टर चार स्थित एलआईसी मोड़ पर सामाजिक संस्था बेहतर झारखंड द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय रहिवासियों के बीच शीतल पेय शरबत का वितरण कर सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विवेक सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं आमजनों के बीच शरबत वितरित किया और सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं। शिविर में बड़ी संख्या में आम व् खासजनों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
मौके पर भाजपा नेता विवेक सिंह ने कहा कि सरहुल प्रकृति और संस्कृति का पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। कहा कि ऐसे अवसर पर सेवा कार्य करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
बेहतर झारखंड द्वारा आयोजित यह शिविर समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग तक मदद और सहयोग पहुंच सके। इस सेवा शिविर के माध्यम से संस्था ने न सिर्फ आमजनों को राहत पहुंचाई, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना को भी बढ़ावा दिया है।
![]()













Leave a Reply