रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रभु श्रीराम कथा के श्रवण एवं गायन से मनुष्य के जीवन की सारी व्यथा मिट जाती है, उक्त बातें श्रीराम कथा का गायन व वर्णन कर रही शिव नगरी काशी (वनारस) से पधारीं महिला प्रवक्ता बाल व्यास आराधना चतुर्वेदी ने कही।
मौका था बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर पंच रात्रिय प्रभु श्रीराम कथा के आयोजन का।
जानकारी के अनुसार प्रथम रात्रि श्रीराम कथा में बाल व्यास आराधना चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा हमें रिश्तों को निभाते हुए जीने की कला तो सिखाती ही है, परन्तु इसके नियमित श्रवण और गायन कर मनुष्य भव बंधन से मुक्ति पाने के साथ साथ जीवन में व्याप्त दुखों से मुक्ति पा जाता है, बशर्ते राम चरित मानस के प्रति उन्हें श्रद्धा और विश्वास होना आवश्यक है। इस बीच कथा के दौरान कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की झांकी प्रदर्शित की गई, जिसे देख श्रोताओं ने प्रशंसा की। बच्चे कुछ अधिक ही आंदोलित रहे।
![]()













Leave a Reply