विहंगम योग संत समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बेरमो विधायक ने की शिरकत
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज द्वारा बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू सदाफलदेवजी महराज के मंदिर में सदगुरु की मूर्ति स्थापना का चतुर्थ वर्षगांठ 22 मार्च को उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह उपस्थित होकर विहंगम योग संत समाज के संस्थापक सद्गुरु सदाफल की प्रतिमा को नमन किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्वाह्न ग्यारह बजे स्थानीय मंडपवारी चौक से बैंड बाजे के साथ स्वर्वेद-यात्रा ‘अ’ अंकित स्वेत झंडे के साथ निकाली गई, जो नहर चौक होते आयोजन स्थल बनेथान धाम (सदगुरू मंदिर) तक ले जाया गया।पदयात्रा में काफी संख्या में गुरुभाई/बहन श्रद्धालु शामिल थे।विहंगम योग झारखंड प्रदेश महामंत्री केपी श्रीवास्तव, जीपी सिंह प्रचारक (पश्चिम बंगाल), रतन मलिक (जीएम बोकारो), नागेश्वर मेहता प्रचार मंत्री, प्रदीप गुप्ता अक्षयपोर प्रभारी आदि मंचासिन थे।
बताया जाता है कि कार्यक्रम में अचानक बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का आगमन हुआ। विधायक ने मंदिर परिसर में ‘अ’अंकित श्वेत ध्वज फहराए। उन्होंने मंदिर में जाकर सदगुरू के दर्शन किए, नतमस्तक हुये। मंच पर विधायक सहित मंचासिन अतिथियों का संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह संयोजक प्यारेलाल यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों ने अपने उद्गार व्यक्त किए और कहा कि सदगुरू के बताए मार्गो को वे अवश्य अपनाए, इससे आपका जीवन धन्य हो जाएगा। इस क्रम में विधायक ने कहा कि उनके आवास में उनके पिता ने पहले से ही सदगुरू के चित्र संजोए है। उपस्थित समूह से कहा कि मेरी कार्यों की तारीफ न की जाए, यह तो मेरा कर्तव्य है। जिसका निर्वहन मै गुरुजनों के आशीष से कर रहा हूं। उन्होंने शीघ्र ही इस आश्रम के अधूरे बाउंड्री वाल एवं अन्य निर्माण भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

इसके पूर्व झूसी आश्रम प्रयागराज (तत्काल बीटीपीएस आश्रम) से पधारे बिनोदजी द्वारा एक कुंडीय हवन/यज्ञ अनुष्ठान कराया गया। हवन में फुसरो के सुरेश बंसल, विनय साव (सपत्नी), एसबी श्रीवास्तव (सपत्नी) शामिल हुए। मौके पर जानकी यादव, शशिभूषण श्रीवास्तव, वैदेही श्रीवास्तव, प्यारेलाल यादव, मालती देवी, नरेश मिश्रा, पंचानन साव, गंगा साव, उमाशंकर साव, बलभद्र नायक, गोपाल दत्त, परमेश्वर नायक, गणेश साव, इंद्रमोहन नायक, नारायण मल्लाह, छोटन नायक, अजीत भगत, सुदन मिश्रा, महानंद साव, नवाडीह रहिक़ासी सुखलाल महतो, उदय महतो सहित बीटीपीएस, गोमिया, पेटरवार, कसमार, जैनामोड़, बोकारो, तूपकाडीह, तांतरी, पिछरी, फुसरो, करगली, जरीडीह बाजार, स्वांग, खेतको, झुंझको आदि क्षेत्र से एक हजार से अधिक संख्या में गुरुभक्त शामिल होकर प्रसाद रूपी दाल-भात, सब्जी का लुफ्त उठाया।
![]()













Leave a Reply