Advertisement

बोकारो थर्मल दुर्गा मंडप प्रागंण में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन

हिन्दू परिवार में घटती समरसता पर चिंतन करने की आवश्यकता-दिव्य ज्ञान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीवीसी के बोकारो थर्मल स्थित दुर्गा मंडप प्रागंण में 22 मार्च को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संचालन संघ के बोकारो जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजबंधु शामिल हुए। जानकारी के अनुसार उक्त सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और सांस्कृतिक जागरण को आगे बढ़ाना रहा।

बड़ी संख्या में गणमान्य जनों की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। हिन्दू सम्मेलन में सैकड़ों महिला एवं पुरुष ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। इस तरह की सामूहिक भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संत शिरोमणि दिव्य ज्ञान ने अपने आशीर्वचन में धर्म, संस्कार और समाज में एकता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि संस्कारों से ही परिवार मजबूत होता है और परिवार मजबूत होने से समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को अपनाने की अपील की और लव जिहाद जैसे प्रकोप से बचने की सलाह दी।

बौद्धिक प्रमुख बोकारो नगर के संघ संचालक संदीप कुमार ने समाज, संगठन, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही देश मजबूत बनता है। कहा कि हर व्यक्ति को अपने दायित्व समझना चाहिए। जिला संघ संचालक रवि कांत सिंगला ने कहा कि भारत की माटी बलिदानों की गवाह रही है। रामायण और महाभारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति की बात तभी शोभा देती है, जब आपके पास सामर्थ्य हो। कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम का धैर्य और श्रीकृष्ण की रणनीति आज के हिंदू को दोनों के समन्वय की आवश्यकता है।

वहीं कार्यक्रम में समाज में बढ़ती कुरीतियों और षड्यंत्रों पर चर्चा करते हुए सम्मेलन में लव जिहाद के मुद्दे पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा, सरस्वती वंदना और शिव चर्चा की धार्मिक गीत प्रस्तुत की गयी। मौके पर जिला सह संघ संचालक दीपक कुमार उपाध्याय, जिला सह कार्यवाह शंकर वर्मा, खंड कार्यवाह दिपक कुमार वर्मा, विधुत विश्वास, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, संजय प्रसाद, अनील बैद्य, पिंटू दास, डॉ विश्वास, राजीव सिन्हा, मंटू मिश्रा, भूपेन कुमार, आरएस पांडेय, रिंकू सिंह, प्राण गोपाल सेन सहित कई सनातनी महिला, पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *