मांदर की थाप पर थिरके मंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी, मुखिया व् अन्य
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन के समीप बेरमो अनुमंडल स्तरीय बाह्य बोंगा पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को धूमधाम व् हर्षोल्लास के साथ सरहुल महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में राज्य के मंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी, पंचायत की मुखिया आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मध निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि अनुमंडल स्तरीय बाह्य बोंगा सरहुल पूजा महोत्सव में लगातार 2005 से आप सबों का स्नेह और प्रेम के दम पर उपस्थित होते रहा हूं। आगे भी विश्वास दिलाता हूं कि आप सबों के सुख दु:ख में साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड के धरती पर प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षित है तो आदिवासी समुदाय के भाइयों का बहुत बड़ा देन है। कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति की पूजा है।
विशिष्ट अतिथि बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने सरहुल महोत्सव में उपस्थित आदिवासी समुदाय के महिला एवं पुरुष सहित सभी समुदाय के रहिवासियों शुभकामना दी, साथ हीं कहा कि यह पर्व हम सभी को आपसी भाई चारा, प्रेम और सौहार्द वातावरण में रहने का संदेश देता है। मौके पर बतौर अतिथि झामुमो बोकारो जिला महासचिव मुकेश महतो, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, पूर्व जिप सदस्य दिलीप मुर्मू, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राधा नाथ सोरेन, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, समाजसेवी दीपक गुप्ता, उलगड्डा पंचायत के पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, मुखिया अरबिंद कुमार मुर्मू, चांपी पंचायत मुखिया रीता देवी सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।

मालूम हो कि सुबह 11 बजे से नायके बाबा द्वारा आदिवासी रीती रिवाज से बाहा बोंगा सरहुल पर्व का पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया। अनुमंडल स्तरीय बाह्य बोंगा समिति के अध्यक्ष श्रीराम हेंब्रम ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरबिंद मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में बेरमो अनुमंडल के सातों प्रखंड के आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष एवं गणमान्य शामिल हुए।
मौके पर सीताराम मुर्मू, बाबूचंद मुर्मू, शिवनाथ टुडू, सुरेश मरांडी, कर्मचंद मांझी, चमन गंझू, बुधन गंझू, सेवा लाल मुर्मू, लखन लाल हेंब्रम, धोनी मुर्मू, रामचंद्र यादव, सीताराम मुर्मू, राजन नायक, मनोज यादव, शक्तिधर महतो, शालिग्राम प्रसाद, गंगा तुरी, मंटु यादव, घूनूराम टुडू, परगना मरांडी सहित आसपास के सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply