नाट्य शिक्षक की बहाली केवल नाटक नहीं बल्कि आंदोलन है जो आज भी जारी है
एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार दिवस के अवसर पर राज्य की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 22 मार्च की संध्या नाट्य शिक्षक की बहाली का मंचन किया गया। उक्त नाटक के माध्यम से सरकार, कला संस्कृति विभाग एवं शिक्षा विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु मंचन किया गया।
जानकारी देते हुए कलाकार साझा संघ के सचिव सह प्रसिद्ध रंगकर्मी टीवी कलाकार मनीष महीवाल ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा अन्य विधाओं के शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, परंतु पंचम वेद नाट्य शास्त्र के कलाकारों की भर्ती नहीं हो रहीं हैं। कहा कि अगर सरकार नाट्य विधा को रोजगार से जोड़ देगी तो आमजन नाट्य विधा को भी सम्मान की नजर से देखेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों ने मुक्त स्वर से कहा कि बिहार सरकार माध्यमिक शिक्षण पात्रता परीक्षा (एसटेट) में नाटक विषय को शामिल कर बीपीएससी के माध्यम से हमारे लिए नौकरी का रास्ता खोले। अगर ये मांगे नहीं मानी जाएगी तो वे आगे इससे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रस्तुत नाटक का लेखन एवं निर्देशन वरिष्ठ कलाकार मनीष महिवाल ने किया। जिसमें रजनीश पांडेय, मनीष महिवाल, दीपा दीक्षित, रोहित कुमार, अजीत कुमार, सोनल कुमारी, अभिषेक राज, अरविंद कुमार, राहुल कुमार, राम प्रवेश आदि कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया तथा उपस्थित दर्शकों की ताली बटोरी।
![]()












Leave a Reply