Advertisement

पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कि ग्राम बरई खुर्द में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री 108 हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के तहत 22 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा श्रद्धालुओं के निवास स्थानों से प्रारंभ होकर पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सम्पन्न की गयी।

जानकारी के अनुसार आयोजित पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा को गांव के लिए गौरव का विषय बताया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न पूजा-अर्चना, यज्ञ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रीराम भक्त हनुमान भगवान से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *