Advertisement

रामनवमी को लेकर कथारा चार नंबर मंदिर समिति की बैठक

बैठक में सर्वसम्मति से इंद्रजीत उर्फ पवन चुने गए सचिव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हिन्दू अस्मिता का प्रतीक रामनवमी पर्व को लेकर 22 मार्च को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप परिसर में मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल व् तपेश्वर चौहान तथा संचालन एम एन सिंह ने किया।

बैठक में प्रति वर्ष की भांति धूमधाम के साथ इस वर्ष भी रामनवमी का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि इस वर्ष की रामनवमी पिछले वर्ष की अपेक्षा भव्य तरीके से मनाई जाएगी। मौके पर क्षेत्र के श्रमिक नेता सह मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के लिए रामनवमी पर्व से बड़ा और कोई दूसरा पर्व नहीं है। यह पर्व हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पर्व में सिर्फ संगठन के पदाधिकारी व् सदस्य ही नहीं बल्कि गांव घर के आमजनों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रामनवमी को लेकर यहां की सड़क के दोनों ओर सहित मंदिर परिसर से लेकर गांव की हर सड़क के दोनों तरफ महावीर झंडा लगाया जाएगा।

तपेश्वर चौहान ने कहा कि सनातनियों के लिए रामनवमी एक नई तरह का जज्बा लेकर आता है। रामनवमी पर्व में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इस पर विचार करते हुए सभी को आगे आने की जरूरत है। बैठक में रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें संरक्षक तपेश्वर चौहान, अध्यक्ष दुलुचन्द नोनिया, सचिव इन्द्रजीत कुमार सिंह उर्फ पवन तथा कोषाध्यक्ष अश्वनी को सर्वसम्मति से चुना गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा चंद्रशेखर प्रसाद, वेदव्यास चौबे, सूर्य कांत त्रिपाठी, भरत प्रसाद मेहता, साधु तुरी, संतोष सिन्हा, कमलकांत सिंह, जगरनाथ प्रसाद, भीखम कुमार, सुरेश ठाकुर, दुलुचन्द चौहान, आश्वनी कुमार, सुजीत मिश्रा, विजय नायक, विजय चौहान, बिंदु चंद हेम्ब्रम, बिरेन्द्र पांडेय, बिरजा, राजू सिंह, रवि कुमार, मंदिर पुरोहित गुप्तेश्वर पांडेय, पुजारी रवि पांडेय सहित दर्जनों रहिवासी श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *