Advertisement

हम सब सबसे पहले हिंदुस्तानी है-विधायक

ईद मिलन समारोह में असनापानी पहुंचे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के असनापानी में 22 मार्च की देर संध्या ईद मिलन समारोह में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने पहुंचकर उपस्थित जनों को ईद की बधाई दी।

असनापानी रहिवासी आलम रजा द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनुप सिंह ने कहा कि वे सबसे पहले हिंदुस्तानी है। जो समाज को बांटने का काम करता है वह आपका कभी भला नहीं कर सकता है। कहा कि हिंदुस्तान हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का मिला जुला एक गुलदस्ता है। इसे टुकड़े करनेवालो से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद, आप और यहां तक कि वाम दलों में एकरूपता है कि उक्त सभी दल किसी जाति, धर्म, क्षेत्रवाद से उपर उठकर केवल हिंदुस्तान के भले के लिए हिंदुस्तान को बांटनेवाले सोंच वाले पार्टी भाजपा, जेएलकेएम आदि के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। जिसने अपनी इतिहास को भुल गया उसका वर्तमान और भविष्य कभी नहीं ठीक होगा।

इसलिए वे मुस्लिम कौम के युवाओं से आग्रह करते है कि वे अपने गरिमामय इतिहास को जरुर जानें और अपने इमाम, कारी, सदर, सेक्रेटरी आदि द्वारा बताये सलाह को जरुर अपने जीवन में अपनाएं, ताकि उनका वर्तमान के साथ भविष्य बेहतर हो। उन्होंने कहा कि समाज के आपस में बंटने से समाज का कभी भला नहीं होता, केवल नेताओं को उसका लाभ मिलता है। वे समाज को बांटने की राजनीति नहीं करते है। वे अपने पिता के बताये रास्ते पर चलकर समाज में एकरूपता की राजनीति करते है। इसलिए वे बेरमो और गोमिया क्षेत्र के उपर हिंदुस्तानी समाज के हित में काम करने पर विश्वास रखते है। उन्होंने यहां उपस्थित तमाम जनों को ईद, सरहुल, रामनवमी की बधाई व् मुबारकबाद दी।

मौके पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह खेतको पंचायत के पुर्व मुखिया शब्बीर अंसारी, मो. मुस्तफा, असनापानी के सदर मो. मुस्तकीम, गांधी, आलम रजा, इरफ़ान अंसारी, फ़िज़ानूल अंसारी, ताज, तौकीर, मो. जिलानी, उस्मान अंसारी, सलीम, सद्दाम, इसराफ़िल, अफसर रजा, चंदन सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *