Advertisement

तेनु-बोकारो नहर मरम्मती के लिए ऑनलाइन टेंडर का लगातार हो रहा विरोध

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 18 एवं 19 मार्च को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट गेस्ट हाउस के समक्ष संवेदकों द्वारा तेनू-बोकारो नहर की मरम्मती के लिए विभाग द्वारा निकाली गई ऑनलाइन निविदा का लगातार विरोध किया जा रहा है।

बताया जाता है कि इसे लेकर पुनः संवेदक संघ की ओर से एक आवश्यक बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता सुनील कुमार महतो तथा संचालन मन्टू यादव ने किया। सभी उपस्थित संवेदको ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि स्थानीय विस्थापित तथा कैनाल से सटे गांवो के संवेदको के हित को देखते हुए नहर मरम्मति के लिए निकाले गये ऑनलाइन टैण्डर का बहिष्कार किया जायेगा।

स्थानीय संवेदक सुनील महतो ने बताया कि बैठक में तेनुघाट गेस्ट हाउस मे शीघ्र ही विस्तार से बैठक किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमे सभी संवेदक की उपस्थिति अनिवार्य है। बताया कि ऑफलाइन टैण्डर निकालने हेतू तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजित कुजूर से मिलकर उन्हें संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देने का निर्णय लिया गया।

ज्ञात हो कि, ऑफलाइन टेंडर निकलने से क्षेत्र के छोटे छोटे संवेदकों को कार्य में आसानी होती है, जबकि ऑनलाइन टेंडर से उन्हें काम मिलने की संभावना कम ही दिखती है। इसे लेकर ऑनलाइन टेंडर के विरोध में संवेदको का विरोध लगातार जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *