Advertisement

धनबाद-बोकारो मार्ग पर ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलमोचो के पास धनबाद-बोकारो पथ पर बीते 15 मार्च की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और हुंडई क्रेटा कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार क्रमांक-JH09AV/041 के परखच्चे उड़ गए।

बताया जाता है कि इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति ज के हद में बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नाइन ऑफिसर कॉलोनी रहिवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार ब्रेन हेमरेज के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *