प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विगत वर्ष कई माह में शुरू किये गए बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मैथानधाम स्थित माता ग्राम देवी की अति पौराणिक जर्जर मंदिर को नए सिरे से निर्माण कार्य पूर्ण करने के पश्चात 8 मार्च से विधिवत पूजा प्रारंभ कर दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक ने बताया कि ग्राम देवी मंदिर निर्माण में ग्रामीणों का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के शेष कार्यों को पूरा करने में भी समाज का सहयोग अपेक्षित है।
यहां ग्राम देवी पूजा की समस्त विधान नाया पुजारी मदन सिंह, पुजारन सुनीता देवी, गोडायत रामधन महली द्वारा संपन्न कराया गया। मौके पर श्यामलाल विश्वकर्मा, महानंद साव, गौरी देवी, शांति देवी, द्रोपदी देवी आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply