Advertisement

समस्तीपुर नगर निगम के महिला सफाईकर्मी की मौत से पसरा सन्नाटा

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। नगर निगम समस्तीपुर में कार्यरत चतुर्थवर्गीय महिला सफाई कर्मचारी सह काशीपुर वार्ड 32 रहिवासी स्व. रामबाबू राम की पत्नी संजू देवी की बीते 6 मार्च को मृत्यु हो गई। वे 50 वर्ष की थी।

बताया जाता हैं कि गंभीर रूप से बीमार उक्त महिला कर्मचारी पांच दिन का छुट्टी लेकर इलाज करा रही थी, जहां इलाज के दौरान ही 6 मार्च की देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। महिला निगम कर्मी की मृत्यु की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक संजु देवी के पार्थिव शरीर को 7 मार्च को नगर निगम कार्यालय परिसर में अंतिम दर्शनार्थ लाया गया, जहां उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन धारण के बाद शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृतका के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से नगर निगम आयुक्त ज्ञान प्रकाश, नगर निगम प्रबंधक रघुनाथ पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, स्नेहलता, उच्च वर्गीय लिपिक खलिक अहमद, मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक विपिन कुमार, संजीत कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक रुपेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों तथा बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम समस्तीपुर अध्यक्ष राजकुमार राम एवं अध्यक्ष जीवछ पासवान व् एमटीएस कर्मचारी शामिल थे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने कहा कि दिवंगत संजु देवी एक कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित महिला सफाई कर्मचारी थी। उनके निधन से नगर निगम को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मृतक के परिवारजन को उचित मुआवजा समेत सरकारी लाभ देने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *