प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में ललपनियाँ स्थित अय्यर पंचायत में 4 अगस्त को बिरसा हरित क्रांति योजना के तहत लाभुक भुनेश्वर मुर्मू एवं राजेश कुमार मुर्मू के भूमि में आम बागवानी लगाया गया। बागवानी के तहत बृक्ष लगाने का शुभारंभ स्थानीय मुखिया सह समाजसेवी बबूली सोरेन एवं पंचायत समिति सदस्य शांति हादसा ने किया।
इस अवसर पर मनरेगा कर्मी संजय कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार हसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि आम बागवानी से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगी।
रहिवासियों एवं किसानों को इस योजना से जुड़ना चाहिए,ताकि रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। पेड़ पौधे हमें जीवनदायिनी स्वच्छ हवा देती है। अपने जीवन में कम से कम एक व्यक्ति को पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए। मौके पर राजेश कुमार मुर्मू, मुनेश्वर मुर्मू, मोहम्मद याकूब अंसारी सहित दर्जनों मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply