एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के आफिसर्स क्लब करगली मे 31 जनवरी को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनवरी माह मे सेवानिवृत होने वाले 33 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी।
सेवानिवृत्त होने वाले 33 कर्मियों को क्षेत्र के विभागाध्यक्ष एचआर विनय रंजन टुडु, विभागाध्यक्ष पीएंडपी शंकर झा, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह के अलावे श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने शॉल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मौके पर विभागाध्यक्ष एचआर विनय रंजन टुडु ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी -कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से बीएंडके को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बीएंडके क्षेत्र में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, डी पी मौर्या, विनय पाठक, गणेश प्रसाद महतो, आभाष चंद्र गांगुली, दिलीप मारिक, संत सिंह, संजय पांडेय, राम निहोरा सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply