मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी पहाड़ी वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हजरत मोहम्मद सुफी रमजान शाह करीमुल्ला कादरी के उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वाशीनाका के बाबा बावडी, आरएनए पार्क स्थित दरगाह शरीफ परिसर में विधिवत तरीके से उर्स संपन्न हुआ।
हजरत मोहम्मद सुफी रमजान शाह करीमुल्ला कादरी कमेटी द्वारा कव्वाली के साथ-साथ लंगर का भी इंतजाम किया गया था। पहाड़ी वाले बाबा के दरगाह शरीफ पर 14 के गुस्ल शरीफ व 15 मई को संदल पेश किया गया। इस कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद महबूब ने बताया की आरसीएफ पुलिस के सहयोग उर्स मुबारक काफी धूम- धाम से मनाया गया।
वहीं कमेटी के महासचिव सैय्यद खालिद नईम ने बताया की उर्स के मौके पर बाहर से आए मेहमानों को गुलदस्ता देकर व शॉल ओढ़ा कर नवाजा गया। इस कमेटी के सह सचिव इसहाक शेख ने कहा की घास वाले बाबा के ट्रस्टी व खादीम जमाल बाबा के साथ उनके कारवां को खास तरजीह दी गई। कमेटी के सचिव डॉ शम्मी खान इस बार के उर्स की सदारत कर रहे थे। जबकि सचिव शेख सगीर अहमद ने मेहमानों को स्वागत किया।
![]()
















Leave a Reply