Advertisement

पक्षियों को बचाना हम सब की जिम्मेवारी- सांसद

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। प्यासे पंछियों को पानी पिलाएं आओ इस आदत को संस्कार बनाएं। इसी स्लोगन को आगे बढ़ाते हुए 31 मई को गोरैया चिरैया अभियान का भव्य उद्घाटन धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह के द्वारा बोकारो सेक्टर-5 काली मंदिर के निकट किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी में लुप्त होती चिड़ियों के संरक्षण एवं उनके दाना पानी की व्यवस्था करने से जुड़ा है। जिसको बोकारो में विभिन्न पेड़ों पर इस तरह के घोसले को लगा कर इस दिशा में बोकारोवासियो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा। सांसद पीएन सिंह ने अपने उदबोधन में इस अभियान से सबों को जुड़ने एवं एक छोटा सा प्रयोग इस रूप में करने का आग्रह किया।

जिससे लुप्त होती चिड़ियाँ प्रजाति को बचाया जा सके। जिससे बोकारो को मुस्कुराता हुआ बोकारो बनाने में मदद हो। तत्पश्चात सांसद अपने आवासीय कार्यालय सेक्टर 1 में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में आ रही समस्या एवं आम जनमानस की विभिन्न समस्या को निपटाने हेतु मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रूप से रोहित लाल सिंह, अजीत महतो, अर्चना सिंह, शंकर रजक, अशोक कुमार वर्मा, नीरज कुमार, योगेंद्र कुमार, मधु, राजीव कंठ, इंदु शेखर मिश्रा, राम सुमेर सिंह, राजा, बृजेश सिंह, अमरिंदर गिरी, श्याम झा, रवि, संजय, पुरन गिरि आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *