Advertisement

दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता- मृणाल

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कांति देव ने बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त की। देव ने बताया कि दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह एक परिपक्व एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। दिवंगत सिंह की भरपाई कर पाना अभी के समय के लिए बहुत मुश्किल है।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई काम किए, उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। वे सदा जनता के हित के बारे में सोचा करते थे। झारखंड अलग राज्य करने में भी वह अग्रणी भूमिका निभाई थी। देव ने दिवंगत सिंह की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख भगवान से प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *