एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण रोजगार के अभाव में भुखमरी से निजात दिलाने में सर्वेश्वरी समूह अग्रणी भूमिका का निर्वाह करने में लगी है। भूखों को भोजन व् खाद्य सामग्री देकर उनके लिए जीने का सहारा बन रहा है यह समूह। इसी कड़ी में बीते 30 मई की संध्या श्री सर्वेश्वरी समूह बोकारो शाखा के सदस्यों के सहयोग से गोमियां प्रखंड के हद में झिरकी बस्ती रविदास टोला में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
यहां मुख्य रूप से मजदूर संगठन जनता मजदूर संघ नेता कामोद प्रसाद, समाजसेवक विनय कुमार गुप्ता, रामेश्वर चौधरी,मोज़िला रविदास, संजय कुमार, सुरेश गिरी, पप्पू सिंह, अरविंद कुमार ओझा, सोहन महतो, रीतलाल महतो, नंदन चौहान, अशोक यादव, दिनेश कुमार,मनोज कुमार यादव, अर्जुन मांझी, रमेश टूडू आदि समूह के सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply