फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य से 30 मई को जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बाराडीह, बहादुरपुर, तिप्रोकोचा, रंगगोड़ा, श्रीरामगोड़ा, बलवाडीह, पातड़ बनचास (अरालडीह), केंदुआडीह, भुटकुरु सहित खुटरी पंचायत के विभिन्न टोलो में आजसू पार्टी जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र महतो के नेतृत्व में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से आजसू के वरीय नेता संजय दास, डॉ संदीप विश्वास, राजा राम साव, गणेश प्रसाद, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील अड्डी, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत बरनवाल, मोजिब अंसारी, शमशाद जाहिद, अविनाश महतो, खुटरी पंचायत अध्यक्ष महेंद्र महतो, बजरंगी सिंह आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply