फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) पश्चिमी झरिया क्षेत्र की तरफ से 30 मई को इंटक महामंत्री सह राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पी एन तिवारी ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह केवल राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के ही नहीं बल्कि पूरे देश के मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे। इनके निधन से खासकर कोयला जगत के मजदूर अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं।
मजदूरों की लड़ाई लड़ने वाले और उनके जीवन स्तर से लेकर पगार तक को बढ़ाने वाले ऐसा नेता को नमन करते हैं। शोक सभा में श्रद्धांजलि देने वालों में विद्यासागर राय, कृष्णा सिंह, मुस्लिम अंसारी, उपेंद्र प्रसाद महतो, संजीत कुमार सिंह, सचिन सिंह, शैलेश सिंह, भीम नोनिया, सुखदेव यादव, चाका मिश्रा, फूचू मल्लिक, विकास कुमार, जनता मजदूर संघ के सुधीर सिंह सहित इंटक तथा राकोमसं के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply