Advertisement

होम क्वारंटाइनों के लिए आगे आये समाज सेवी

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां हाई स्कूल (Gomia High School) मे बने अल्प कालीन ठहरने की व्यवस्था वैसे मजदूरो के लिए की गई है जो ग्रीन जोन से आये हैं। जिनका नार्मल टेंपरेचर पाया गया या पैदल चलकर दूर से आ रहे हैं। इसे मजदूरों को आराम करने के लिए बनाया गया है।

उनमें से गोमियां के ही लोग है जो बाहर के राज्यो से आये है। उन्हे होम क्वारंटाइनों की सलाह दी गई है। मगर उनके घरो में अलग से व्यवस्था नही है। लगभग तीस प्रवासी मजदूर यहां ठहरे हैं। हालात को देखते हुए इस महामारी उनकी मदद के लिए राजकुमार यादव एवं रोहित यादव आगे आये।

समाजसेवक यादवों ने जगत प्रहरी से भेंट में कहा कि जहां तक सम्भव होगा दोपहर का भोजन और पानी की व्यवस्था करेंगे। उनके सहयोगी भी इस काम मे उनका साथ दे रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से अंकुश भण्डारी, विजय रविदास, सौरभ रवानी, सचिन यादव, शिबू सिंह, शैलेष रवानी, रोहित मास्टर आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *