Advertisement

मुख्यमंत्री ने डाकघर से फर्जी निकासी जांच सीबीआई से कराने का दिया निर्देश

11 करोड़, 64 लाख, 38 हजार, 635 रुपए की फर्जी निकासी को लेकर सदर थाना गिरिडीह में दर्ज है प्राथमिकी

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गिरिडीह डिवीजन के अंतर्गत गिरिडीह के प्रधान डाकघर और गिरिडीह (Giridih) टाउन उप डाकघर में जमा 11 करोड़, 64 लाख, 38 हजार, 635 रुपए की फर्जी निकासी मामले को गहन अनुसंधान हेतु सीबीआई को हस्तांतरित करने के प्रस्वाव को स्वीकृति दे दी है। फर्जी निकासी के इस मामले में गिरिडीह नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है।

ज्ञात हो कि डाक महाध्यक्ष (सेल्स एवं व्यय विभाग) झारखंड परिमंडल, रांची के द्वारा इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया गया था। गिरिडीह जिले के प्रधान डाकघर से 3 अक्टूबर 2016 से 30 अगस्त 2019 के बीच 11 करोड़ 64 लाख 38 हजार 635 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी की गई थी।

इसके अंतर्गत प्रधान डाकघर गिरिडीह के अधीनस्थ विभिन्न डाकघरों में प्राप्त डिमांड ड्राफ्ट को सूनियोजित साजिश रचकर धोखे से व्यक्तिगत खातों में जमा कर दिया जाता था। इस मामले में प्रधान डाकघर के सहायक डाकपाल शशिभूषण कुमार और सहायक डाकपाल मो अल्ताफ की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा मामले की जांच का आदेश सीबीआई से कराने के निर्णय से दूध का दूध और पानी का पानी होने के आसार को बल मिला है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *