विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में साड़म बाजार में 29 मई को सामाजिक संगठन ऐपवा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ऐपवा बोकारो जिला कमिटी की ओर से स्वयं सहायता समूह कर्ज माफी के सवाल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला कमिटी अध्यक्षा शोभा देवी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओ का कर्ज माफी माइक्रो फाइनेंस कम्पनी द्वारा दिये गये कर्ज का भुगतान सरकार को करना होगा।
हर समूह को उसकी या क्लस्टर बना कर रोज़गार का साधन उपलब्ध कराना होगा। एस एच जी स्वयं सहायता समूह सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों की खरीद सुनिश्चित किया जाय। स्वयं सहायता समूह को ब्याज रहित कर्ज देने की बात केन्द्र सरकार से कही गयी जीविका कार्यकर्ताओ को पंद्रह हजार मासिक वेतन की मांग शोभा देवी द्वारा केंद्र सरकार से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती है तो सड़क पर आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना मे मुख्य रूप से शीला देवी, संजू देवी, पुतली देवी, मीरा देवी, प्रीति देवी सहित अन्य महिलाएं थी।
![]()












Leave a Reply