Advertisement

सांसद मद से सौ असहाय के बीच राशन का वितरण

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा जैनामोड़ (Jainamod) के बांधडीह के निकट सांसद मद से आसपास के सौ असहाय लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जरीडीह (Jaridih) नरेंद्र महतो ने बताया कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की महामारी का प्रकोप होने के कारण किसी असहाय व्यक्ति जिसके पास राशन कार्ड नहीं है एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने को मजबूर है। जब तक महामारी रहेगी सांसद चौधरी द्वारा राशन सभी को दिया जायेगा।

किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि इस पुनीत कार्य में आम नागरिकों को भी सहयोग करनी चाहिए। ताकि महामारी के जंग को जीता जा सके। इस मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि राजीव कुमार राजा, राम साव, विनोद रजवार, तरुण महतो, संजय दास, विनोद कश्यप आदि के द्वारा गरीबों के बीच राशन वितरण किया। यहां स्थानीय रहिवासी बबीता देवी, अंजनी देवी, सोनी देवी, विपिन मांझी, सवसात बनर्जी आदि को सांसद मद का लाभ दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *