विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में मनरेगा का दम घोटा जा रहा है। उक्त बाते 17 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कही।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता व् झारखंड आंदोलकारी इफ्तेखार महमूद ने बताया कि गोमिया प्रखंड के हद में सुदूर सीमावर्ती धवैया एवं कंडेर पंचायत में मनरेगा का दम घोटा जा रहा है। कहा कि मजदूरी मद की राशि का गबन करने के लिए मजदूरों से बिना काम कराए और निर्माण कार्य बिना किये कागज के ऊपर पिछले दो वर्षों से राशि का निकासी होता जा रहा है।
महमूद ने उक्त आशय का पत्र बोकारो जिला उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को दिया है। पत्र में उल्लेख है कि कंडेर पंचायत में कूप निर्माण योजना संख्या 7080902718500 बीते 15 अगस्त 2023 का दो साल से अधिक का समय बीत गया, मजदूरी के मद में 44, 370 रूपये तथा मटेरियल के मद में 83,800 रूपया का भुगतान एक वर्ष पूर्व हो चुका है, किंतु निर्माण शून्य है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि मजदूरों से बिना काम कराये मजदूरी मद का राशि का गबन किया गया है। कहा गया कि कंडेर पंचायत में ही वर्क कोड नंबर 34200017/आईएफ/7080901986873 बीते 15 मार्च 2024 से 15 जून 2024 के डोभा के निर्माण से संबंधित है। प्रकक्लित राशि का पूर्ण भुगतान हो गया है, किंतु डोभा का निर्माण नहीं किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि धवैया पंचायत के जयपाल महतो के जमीन पर 15 वर्ष पूर्व सरकारी योजना से कुप का निर्माण हुआ था। यह कूप अभी भी कायम है, किंतु मनरेगा का वर्क कोड संख्या 3420005008/IF/7080903812175 के द्वारा उपर्युक्त कूप को ही मनरेगा के अंतर्गत निर्माण दिखाया जा रहा है। मजदूरी के मद में भी कुछ कथित मजदूरो के बैंक खाता में पैसा डाल कर गबन किया जा रहा है और मटेरियल की राशि का भी निकासी होता जा रहा है।
धवैया पंचायत के कूप निर्माण आईडी नंबर 3420005008/आईएफ/ 7080904031860 तथा कूप निर्माण आईडी नंबर 342000 5008/आईएफ/7080903220775 दोनों कुपो का निर्माण नहीं हो रहा है, किंतु मजदूरी के मद में कथित मजदूरों के बैंक खाता में पैसा ट्रांसफर कर मनरेगा एजेंसी एवं अन्य संलिप्त तथाकथित द्वारा मनरेगा का राशि का गबन किया जा रहा है।
कूप निर्माण आईडी नंबर 3420005008/आईएफ/ 70809 02671828 के द्वारा सुरेश महतो पिता अकलू महतो के जमीन पर कूप का निर्माण होना है। मनरेगा की प्रक्कलित राशि का निर्धारित प्रक्रिया के अन्तर्गत राशि का निकासी हो रहा है, किंतु चयनित स्थल पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।
भाकपा बोकारो जिला सचिव व् आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने बताया कि उपर्युक्त अनियमितता की शिकायत को उपायुक्त ने पत्रांक 3229 बीते 22/12/25 के द्वारा मनरेगा के जिला नोडल पदाधिकारी को एवं उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्रांक 606 दिनांक 16/12/25 के द्वारा जांच का निर्देश दिया गया है। महमूद ने बताया कि महीना बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं की गयी है। दूसरी तरफ राशि का निकासी जारी है। अगर ऐसा रहा तो एक दिन सरकारी योजनाओं का बंटाधार हो जाएगा।
![]()













Leave a Reply