Advertisement

तनिष्क लूटकांड के बाद ज्वेलरी दुकानों के लिए नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित तनिष्क शोरूम में हाल ही में हुई लूट के प्रयास की घटना के बाद बोकारो में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत बुर्का, हिजाब या मास्क पहनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सभी सर्राफा दुकानदारों को दुकान में हूटर लगाने, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

घटना के बाद सेक्टर-4 सिटी सेंटर के सर्राफा व्यवसायी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। कई दुकानों में हूटर लगाए जा रहे हैं, वहीं कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों के प्रवेश के दौरान ग्रील गेट बंद रखने और अंदर-बाहर गार्ड की तैनाती भी शुरू कर दी है। दुकानदारों ने पुलिस पेट्रोलिंग को और मजबूत करने तथा गनमैन सुरक्षा की मांग की है। बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से स्पष्ट सर्कुलर जारी हुआ है, जिसके तहत चेहरे ढककर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश वर्जित रहेगा। कहा कि इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *