Advertisement

वन भवन पेटरवार के आश्रय गृह में मुख्यमंत्री ने किया जलपान

2012 में लगाए गए वृक्षों का किया अवलोकन

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद रांची वापसी के क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पेटरवार प्रखंड के वन विभाग आश्रय गृह में थोड़ी देर के लिए रुके तथा वहां अल्पाहार करते हुए जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की तथा जिले में हो रही वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covid-19) को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों का जायजा लिया।

इस क्रम में उन्होंने वन परिसर में 8 नवंबर 2012 को अपने द्वारा लगाए गए आंवला आदि वृक्षों का अवलोकन किया। सोरेन ने यहाँ कहा कि प्राकृतिक से बड़ा संपदा इस पृथ्वी पर कुछ भी नहीं है अगर प्राकृतिक सुरक्षित है तभी मानव जीवन सुरक्षित है अतः हम सबको वृक्ष लगाना और वृक्षों की सेवा अनिवार्य रूप से करनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *