Advertisement

कांग्रेस के बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन

नई दिल्ली/ रांची : बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का आज 24 मई को गुड़गांवा के फोर्टिस अस्‍पताल में निधन हो गया। जब से उनके निधन की खबर आयी, तब से उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, क्योंकि उनके पुत्र  कुमार गौरव ने अपने ट्विटर पर उनके निधन नहीं होने की बात कही थी। शाम होते-होते उन्होंने भी निधन की पुष्टि कर दी। उनके निधन से झारखण्ड सहित पूरे देश में शोक व्याप्त हो गया है। उनकेे निधन पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। बेेेरमो विधायक राजेंद्र सिंह को 2 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद एयरलिफ्ट कर फोर्टिस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार 24 मई को उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवारों  में शोक की लहर है।

राजेंद्र सिंह की जीवनी पर एक नजर
राजेन्द्र प्रसाद सिंह का जन्म बिहार के गया जिले के बैरवां गांव में हुआ था । उनके पिता का नाम स्व. भुनेश्वर प्रसाद सिंह है और माता का नाम स्व. भगवती देवी है। राजेंद्र बाबू का गया के लक्खीबाग में मकान है जहां इनके परिवार के कुछ सदस्य रहते हैं ।

राजेन्द्र सिंह ने बिहार के नवादा से मैट्रिक की परीक्षा पास की। गया से की प्री यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की। ये इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री थे तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे। इसके अलावा वे इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा वे कोल इंडिया सुरक्षा परिषद और जेबीसीसीआइ के सदस्य थे।

राजेन्द्र बाबू की राजनैतिक यात्रा : 
अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष
वर्ष 2005 में उत्कृष्ट विधायक का सम्मान
तीन बार बने मंत्री
वर्ष 1989 में एकीकृत्‍त बिहार की सत्येन्द्र नारायण सिंह सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री
वर्ष 2000 में लालू-राबड़ी सरकार में ऊर्जामंत्री का कार्यभार संभाला
1985 से बेरमो विधनासभा का कर रहे प्रतिनिधित्व

6 बार बने विधायक
2005 में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल से हारे चुनाव
2009 में फिर चुनाव जीतकर इस सीट पर कब्जा जमाया

2019 में फिर विधायक बने

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *