Advertisement

लायंस क्लब की ओर से गांधी पार्क में आयोजित हंगर वीक का समापन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गांधी पार्क में आयोजित हंगर सर्विस वीक का समापन 11 जनवरी को हो गया। यहां बीते 3 जनवरी से 11 जनवरी तक चलने वाला भूख सप्ताह दिवस (हंगर सर्विस वीक) में लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से गरीब एवं असहाय जनों को भोजन कराया जा रहा था।

बताया जाता है कि आयोजित हंगर सर्विस वीक शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद गरीब रहिवासियों को निःशुल्क भोजन करवाया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब एमजेएफ सदस्य योगेंद्र गिरी ने बताया कि विश्व पैमाने पर लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लायंस क्लब परिवार बोकारो थर्मल शाखा की ओर से बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन समीप गांधी पार्क में मानव सेवा सप्ताह के तहत आमजनों को मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है। जो एक सप्ताह 11 जनवरी तक चला।

हंगर सर्विस वीक कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरत मंद गरीबों को भोजन करवाया गया। शिविर में कई महिला, पुरुष व बच्चे सहित स्टेशन के दुकानदार पहुंचकर निःशुल्क भोजन कर लायंस क्लब की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के योगेन्द्र गिरी, अध्यक्ष बिनोद भाटिया, टी एन सिंह, सुशील कुमार सिंह, प्रसन प्रकाश ठक्कर, धर्म सिंह, जितेंद्र सिंह, खिरोधर महतो, रत्नेश शर्मा, सुनील यादव, अशोक साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *