महायज्ञ संचालन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर के साधु गाछी स्थित श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश नौलखा मंदिर परिसर में 11 जनवरी को यहां होनेवाले 27वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गगुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने की।
ज्ञात हो कि, पिछली बैठक में यज्ञ संचालन समिति का गठन किया गया था, जिसमें महायज्ञ की समीक्षा की गई थी।समिति में जितने भी सदस्य मनोनीत किये गए थे, उन सभी सदस्यों को अलग – अलग कार्य सौंपे गये थे। इस क्रम में प्रचार प्रभारी सोहन राय को समस्त आसपास के क्षेत्रो में यज्ञ का प्रचार – प्रसार करने के लिए ध्वनि प्रचारक यंत्र सहित वाहन उपलब्ध कराया गया। साथ ही साथ फ्लैक्स, बैनर भी उपलब्ध कराया गया। क्षेत्र के जितने भी चौक – चौराहे है वहां बैनर लगाने का भी कार्य सौपा गया।
उक्त बैठक में सर्वसम्मति से विचार हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के अनवरपुर चौक, गुदरी बाजार, थाना रोड होते पुरानी गंडक पुल से सोनपुर लौटेगा। इस सम्बन्ध मे हाजीपुर के भक्तजन गांधी चौक पर रथयात्रा का स्वागत करेगे। भगवान के रथ के साथ माता -बहनें भजन -संकीर्तन करते हुए चलेंगी। साथ ही रंग बिरंगी ध्वजा -पताका लेकर नाचते- गाते कीर्तन करते हुए भक्तजन चलेंगे। साथ में बैण्ड बाजा एवं भांगड़ा, बाजा, सिंहा बाजा भी रहेगा।
आगामी 31 जनवरी को होगा भगवान का कल्याण महोत्सव सह विवाह महोत्सव
स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने बताया कि आगामी 31 जनवरी को भगवान का कल्याण महोत्सव सह विवाह महोत्सव आयोजित होगा। इस अवसर पर नेपाल एवं भारत वर्ष के लब्धप्रतिष्ठित विद्वानों एवं संतों का आगमन एवं उनके द्वारा प्रवचन होगा। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय सन्त श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामीजी महाराज, जगद्गुरु राजनारायणाचार्यजी महाराज, जगद्गुरु सूर्य नारायणाचार्यजी महाराज, श्रीकमल नयनाचार्यजी, जगद्गुरु उद्धव प्रपन्नाचार्य, बसांब पीठाधीश्वर जगद्गुरु अच्युतप्रपन्नाचार्य महाराज का आगमन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि माघी पूर्णिमा एक फरवरी को भगवान का अवभृथ स्नान एवं महाराज होगा।
इस अवसर पर बैठक में दिलीप झा, सत्येन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, सोहन राय, भोला सिंह, रमाकांत सिह, अधिवक्ता दिलीप सिंह, अरुण सिंह, अशोक स्वर्णकार, चन्दन सिंह, नन्द किशोर तिवारी, मनोज मिश्रा, गोपाल झा, शिवकुमार झा, बीरेन्द्र शास्त्री, शिवनारायण शास्त्री, मुकेश कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply