प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विद्या भारती सह अखिल भारतीय शिक्षा द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम का आयोजन 10 जनवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत में स्थित सरस्वती शिशुमंदिर में किया गया।
यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य माला कुमारी, विशिष्ट अतिथि मुखिया रीता देवी एवं मुख्य वक्ता सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जैनामोड़ की आचार्या तृप्ति सिंह, विशिष्ट वक्ता पेटरवार की आचार्या संध्या देवी उपस्थित थे।
सप्तशक्ति कार्यक्रम में सभी अतिथियों को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता आचार्या तृप्ति सिंह ने बताया कि महिला के अंदर सातों शक्तियां जागृत करने का अभियान है सप्तशक्ति संगम।
बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा सौंपे गए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं उनके अंदर विराजमान सातों शक्तियों को जागृत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं के अंदर जो शक्तियां है उसे जागरुक करना एवं निखारना है। बताया कि महिलाएं जो घर के अंदर रह जाती है, जो अपनी प्रतिभा व् अपनी शक्ति को पहचान नहीं पाती है।
विकसित नहीं हो पाती है। उनको इस कार्यशाला के माध्यम से जो छिपी सातों शक्तियां है उसे जागृत करना है। कहा कि महिलाओं में जब शक्तियां जागृत हो जाएगी तो वह केवल अपने परिवार, अपने बच्चों, समाज बल्कि पूरे राष्ट्र के हित में कार्य करेगी। बताया कि सप्तशक्ति संगम का यह एक बहुत बड़ा अभियान है जो पूरे प्रांत के संकुल में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी जगह सफलता की ओर है।

कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें नीतू देवी को उनकी बेटी खुशी कुमारी नेवी में कार्यरत है जिन्हें तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। जबकि, बसंती देवी को संयुक्त परिवार के लिए सम्मानित किया गया। वहीं फूल कुमारी देवी, यशोदा देवी, कुंती देवी को प्रश्न मंच के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन नेहा कुमारी द्वारा किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य नवीन कुमार, आनंद कुमार गोस्वामी, अयोध्या महतो, विद्यालय सचिव मनोज ठाकुर, मुखिया पति सीताराम मुर्मू, आचार्य जामकेश्वर महतो सहित शंकर यादव, गणपत यादव, सोहन गंझू, बुधन गंझू, जगत प्रसाद वर्मा, सीता देवी, गीत देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी, ममता देवी, किरण देवी, यशोदा देवी आदि सैकड़ो महिला शक्ति उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply