Advertisement

कसमार के पंचायत भवन गर्री में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

बीडीओ नम्रता जोशी ने किया वितरण, रहिवासियों को ठंड से राहत का प्रयास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पंचायत भवन गर्री में 10 जनवरी को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत क्षेत्र के दर्जनों रहिवासियों के बीच कंबल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी द्वारा पंचायत के जरूरतमंद एवं असहाय रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान ठंड के मौसम को देखते हुए गरीब एवं वंचित वर्ग को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह नेक पहल किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में गर्री के पंचायत समिति सदस्य वर्षा देवी को आवंटित कंबलों का वितरण उनकी उपस्थिति में बीडीओ द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब या जरूरतमंद परेशान न हो। प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरत मंद तक सहायता पहुंचे। कहा कि कंबल वितरण जैसी योजनाएं जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने में सहायक साबित होंगी और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *