एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। भाकपा माले समर्थित कोल माईन्स वर्कर्स यूनियन (सीएमडब्ल्यूयू) केंद्रीय कमिटी की एक बैठक 10 जनवरी को रामगढ़ जिला के हद में अरगड्डा में आहूत की गयी।
आयोजित बैठक में केंद्रीय सम्मेलन करने पर विचार
तय हुआ कि सीएमडब्लूयू का केन्द्रीय सम्मेलन आगामी 25-26 मई को बेरमो के कथारा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में 4 श्रम कोडों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा द्वारा आगामी 12 फरवरी के आम हडताल को सफल करने पर विचार किया गया।
साथ हीं यह तय किया गया कि संगठन द्वारा कोयला मजदूरों के बीच सघन रूप से चार श्रम कोडों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा एवं संयुक्त मोर्चा के साथ साथ स्वयं की पहलकदमी भी स्वतंत्र रूप से ली जाएगी। वहीं अन्य संगठनात्मक पहलुओं पर भी विचार किया गया एवं निर्णय लिया गया। बैठक में सीएमडब्ल्यूयू केंद्रीय कमिटी सदस्य विकास सिंह, बालेश्वर गोप सहित दर्जनों साथीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply