Advertisement

ऐतिहासिक एवं यादगार होगा रांची का क्षत्रिय गौरव एकता सम्मेलन-प्रवीण कुमार सिंह

रांची के हरमू मैदान में 22 फरवरी को आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे राजा भैया

बोकारो जिला इकाई की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के लोकनायक भवन में 10 जनवरी को क्षत्रिय एकता गौरव अभियान को लेकर बैठक की गयी। संपन्न बैठक में आगामी 22 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता विजय प्रसाद सिंह व् संचालन टुनटुन सिंह जबकि धन्यवाद ज्ञापन गिरीश सिंह ने किया। स्वागत भाषण करते हुए धर्मवीर सिंह ने समाज के सदस्यों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य तथा क्षत्रिय गौरव अभियान झारखंड के मुख्य संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने समाज के इतिहास तथा विकास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए समाज के सदस्यों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले तीन माह से तैयारी चल रही है।

कहा कि आगामी 22 फरवरी को रांची के हरमू मैदान में क्षत्रिय गौरव एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जो ऐतिहासिक एवं यादगार होगा। कहा कि उक्त सम्मेलन में झारखंड के सभी जिले से समाज के आम व् खास की सहभागिता होगी। इसके लिए सभी जिलों में बैठक का कार्यक्रम चल रहा है। इसी निमित्त बोकारो में बैठक का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी 22 फरवरी को आयोजित सम्मेलन में यूपी के राजा भैया मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहे सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। कहा कि सम्मेलन के पूर्व आगामी 3 फरवरी को रांची के पुराना विधानसभा सभागार में झारखंड स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें सभी जिले के महिला प्रतिनिधि की सहभागिता रहेगी।

इस अवसर पर प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयोजक मंडल का गठन किया गया। इसके सदस्य टुनटुन सिंह, गोपाल सिंह, ओम सिंह, सक्षम सिंह, विशाल गौतम, हरिनारायण सिंह, अनिल सिंह, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, रितु रानी सिंह, माधुरी सिंह तथा कविता सिंह को शामिल किया गया। जबकि, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य कर्ण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सत्येंद्र सिंह, डीके सिंह, विनय सिंह, विजय सिंह, धर्मवीर सिंह आदि बनाए गए। बैठक में काफी संख्या में समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया एवं महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *